मवेशी व्यापारी से 25 लाख की लूट, दहशत में इलाका

सुपौल : सुपौल सदर थाना क्षेत्र के हुसैन चौक लिंक रोड वार्ड नंबर-22 में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब बाइक सवार बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों से 25 लाख रुपए लूट लिए। घटना सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। पीड़ित मवेशी व्यापारी नवाब और शहजाद उर्फ मुन्ना मधेपुरा के सिंहेश्वर मवेशी हाट में खरीद बिक्री के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखाकर रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी सदर थाना क्षेत्र के हुसैन चौक वार्ड नंबर-18 स्थित मो. शहजाद के मकान में किराए पर रहते हैं

पीड़ित व्यापारी सदर थाना क्षेत्र के हुसैन चौक वार्ड नंबर-18 स्थित मो. शहजाद के मकान में किराए पर रहते हैं। दोनों व्यापारी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अंतर्गत भोपा थाना क्षेत्र के जोली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीड़ितों के अनुसार, वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से सुपौल में रहकर सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के विभिन्न मवेशी हाटों में मवेशियों की खरीद बिक्री का काम कर रहे हैं।

Supaul Police 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पीड़ित व्यापारियों को साथ लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Supaul Police 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामला : 15 मिनट में पुलिस की PC खत्म, मीडिया के सवालों पर SSP ने कहा- ‘नो कमेंट्स’…

अजय सिंह की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...