डिजीटल डेस्क : J&K में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 11 बजे तक 26.72% वोटिंग। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान हो रहा है।
जम्मू कश्मीर में 11 बजे 26.72% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग किश्तवाड़ में हुई है। यहां पर 32.69 फीसदी मतदान हुआ है। इसके बाद डोडा में 32.30 फीसदी वोटिंग हुई है।
पहले चरण में 24 सीटों पर वोटिंग को उमड़े मतदाता
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 विधानसभा सीटों पर कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर क्षेत्र की 16 और जम्मू रीजन की 8 सीटों पर वोटिंग है।
अनंतनाग में 25.55 फीसदी, कुलगाम में 25.95 फीसदी, पुलवामा में 20.37 फीसदी, रामबन में 31.25 फीसदी, शोपियां में 25.96 फीसदी मतदान हुआ है।
जम्मू कश्मीर में बुधवार को जारी वोटिंग के दौरान इससे पहले सुबह 9 बजे तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ में वोटिंग हुई जहां पर 14.83 फीसदी मतदान हो चुका था।
साथ ही शोपियां में 11.44 फीसदी, रामबन में 11.91 फीसदी, पुलवामा में 9.18 फीसदी, डोडा में 12.90 फीसदी मतदान हो चुका था।
Highlights


