27 भूमिहीन परिवारों को मिला अपना आशियाना, प्रशासन की पहल से जगी नई उम्मीद

मधेपुरा : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत मधेपुरा सदर अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी गई। इस दौरान 27 भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्य अंचलाधिकारी केशिका झा द्वारा किया गया।

भूमि पर्चा प्राप्त करने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी

भूमि पर्चा प्राप्त करने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभुकों का कहना था कि वर्षों से वे अपने आशियाने का सपना देख रहे थे, जो अब साकार होता नजर आ रहा है। भूमि पर्चा मिलने से न केवल उनके परिवार को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने इस पहल के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील सिंह ने कहा कि अभियान बसेरा-2 गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए जीवन बदलने वाली योजना है। इससे न सिर्फ उन्हें आवासीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होगा।

Madhepura Rain Basera 1 1 22Scope News

मुख्य उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है – अंचलाधिकारी केशिका झा

वहीं अंचलाधिकारी केशिका झा ने बताया कि अभियान बसेरा-2 का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शेष पात्र भूमिहीन परिवारों के पर्चा वितरण की प्रक्रिया जारी है और जैसे ही अभिलेखों की स्वीकृति प्राप्त होगी, अन्य लाभुकों को भी चरणबद्ध तरीके से भूमि पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Madhepura Rain Basera 2 22Scope News

अभियान बसेरा-2 के तहत हो रहा यह पर्चा वितरण सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है

अभियान बसेरा-2 के तहत हो रहा यह पर्चा वितरण सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है। इससे मधेपुरा जिले के भूमिहीन परिवारों को न सिर्फ जमीन का अधिकार मिला है, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की दिशा में मजबूत कदम भी बढ़ा है।

यह भी पढ़े : नए साल में CM नीतीश का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा इलाज, जारी किया QR कोड

रमण कुमार की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...