UP की नर्तकी के साथ दुष्कर्म और मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में यूपी की एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की रात की है। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर नर्तकी के साथ मारपीट भी की गयी है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों कारनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस नर्तकी की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

UP के आजमगढ़ इलाके की रहने वाली नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में किराये के मकान में रहती है

बताया जा रहा है कि यूपी के आजमगढ़ इलाके की रहने वाली नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में किराये के मकान में रहती है। वह उसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की नाच पार्टी में डांसर का काम करती है। शनिवार की शाम वह उसी थाना क्षेत्र में कार्यक्रम में गयी थी। उसी दौरान तीन आरोपितों द्वारा उसे बहला फुसलाकर दूसरी जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

Ara Arrest 1 22Scope News

नाच पार्टी के संचालक की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि रविवार को नर्तकी और नाच पार्टी के संचालक की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस नर्तकी की मेडिकल जांच कराये जाने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है। पुलिस मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।

Ara Arrest 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गोपालगंज में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img