गोपालगंज में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना बबी राम उर्फ बॉबी कुमार सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व हथुआ SDPO आनंद मोहन गुप्ता ने किया

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने किया। कार्रवाई में मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा एवं पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 11 फरवरी को मीरगंज बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध की पहचान हुई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई।

Gopalganj Police 1 22Scope News

पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की

पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जिसके आधार पर पुलिस ने क्रमशः अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी करता था। खासकर बैंक और क्लीनिक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया जाता था। चोरी की गई बाइकों को कम कीमत पर शराब तस्करों को बेच दिया जाता था।

मुख्य आरोपी बबी राम उर्फ बॉबी कुमार के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं – पुलिस

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बबी राम उर्फ बॉबी कुमार के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, जबकि गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gopalganj Police 22Scope News

यह भी पढ़े : तुरकौलिया थाना क्षेत्र में चोरी के कांडों संलिप्त चार अभियुक्त गिरफ्तार…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...