जमीन के झगड़े में हथियार लहराने वाले 3 सगे भाई गिरफ्तार

सासाराम : खबर रोहतास जिला के करगहर से है। जहां बीते मंगलवार को जमीन के झगड़े में हथियार लहराने वाले तीन लोगों को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मठिया गांव में जमीन के झगड़े में मारपीट एवं गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद हथियार लहराते का वीडियो भी सामने आया था।

Goal 2 22Scope News

पुलिस कार्रवाई करते हुए हथियार लहराने वाले 3 सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि इस पर पुलिस ने पुलिस कार्रवाई करते हुए हथियार लहराते वाले तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धीरज सिंह, संजय सिंह एवं सुग्रीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों सगे भाई हैं तथा घुरहू सिंह यादव के पुत्र हैं। सुरेश यादव से इन लोगों का जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में मंगलवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जिसमें गोलीबारी एवं हथियार लहराते की खबर मिली थी।

यह भी पढ़े : पटना शूटआउट : अस्पताल में चंदन की हत्या के बाद जश्न मनाते हुए निकले थे शूटर्स, तौसीफ ने रची थी साजिश

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!