Advertisment

पंचायत चुनाव से पहले 3 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

मुंगेर : पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर में 24 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने वाला है. पंचायत चुनाव के पहले ही नक्सलियों द्वारा अलग-अलग इलाके में मुखिया प्रत्याशी और अन्य प्रत्याशियों के नाम वापसी लेने संबंधी पोस्टर चिपकाने की घटना सामने आ रही थी. पुलिस को कई दिनों से सूचना मिली थी कि अलग-अलग नक्सल प्रभावित क्षेत्र के प्रत्याशियों से चुनाव लड़ने के एवज में नक्सली लेवी वसूल रहे हैं. इसको लेकर पुलिस सक्रिय थी. पुलिस ने जाल बिछाया और तीन बड़े नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

इस संबंध में बुधवार को एएसपी अभियान राजकुमार राज ने किला परिसर में बताया कि मुंगेर पुलिस ने तीन नक्सली जो कई कांडों के वांछित आरोपी थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि तीनों नक्सली कमांडर वीडियो कोड़ा, बहादुर कोड़ा जैसे कुख्यात नक्सली को रसद पानी पहुंचाते थे. लेवी वसूलना, पंचायत चुनाव में प्रत्याशी से पैसे लेना, नक्सलियों को पुलिस की गतिविधि की सूचना देने का काम कर रहे थे.

रिपोर्ट : अतहर खान

सर्च अभियान के 11वें दिन मिली बड़ी सफलता, लोहरदगा के जंगल से 10 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...