सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतू पर रविवार की शाम सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया। ट्रैफिक डीएसपी रजिया सुल्ताना और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पोकलेन मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को हटा कर पुल पर यातायात बहाल किया गया।

3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल :

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर भूसा लदा हुआ था, उस पर कुछ मजदूर बैठे हुए थे। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि मृतकों में ट्रक चालक और ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर शामिल हैं। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Buxar Acc 3 22Scope News

यह भी पढ़े : Buxar में हेलमेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...