थाना से शराब बेचने के मामले में कार्रवाई, दारोगा सहित 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त

407
Advertisment

वैशाली : वैशाली जिला के सराय थाना में शराब बेचने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष, ASI और एक सिपाही पर तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं। वहीं एक अन्य सिपाही को एसपी वैशाली ने बर्खास्त कर दिया हैं।

Advertisment

मामला 17 सितंबर 2023 का है। जब सराय थाना में अलग अलग कांडों में पकड़े गए शराब को विनिष्टीकरण के बजाय तत्कालीन थानाध्यक्ष बिदुर कुमार, ASI मुनेश्वर कुमार और एक सिपाही सुरेश कुमार ने बेचने का प्रयास किया। थाना में देर रात एक पिकअप पर शराब रखकर बेचने के उद्देश्य से बाहर भेजा जा रहा था, तभी मद्य निषेध की टीम ने पकड़ लिया। वहीं दोनों पुलिस पदाधिकारी और सिपाही को हिरासत में लेकर हाजीपुर मंडलकारा में भेज दिया गया। संदर्भ में जांच हुई तो तीनो दोषी पाए गए।

तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि सरकार के जीरो टोलरेंस की नीति सुनिश्चित करते हुए ये कार्रवाई की गई हैं। जिसमें दोनों पुलिस पदाधिकारी को मेरे द्वारा बर्खास्त किया गया। वहीं वैशाली एसपी द्वारा सिपाही को बर्खास्त किया गया।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates