विधायक ने 3 करोड़ 81 लाख़ रुपए के विकास कार्य की दी सौगात

हजारीबागः हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हजारीबाग की विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सदन पटल पर जहां खूब गूंजते नजर आए वहीं सदन की कारवाई समाप्त होते ही हजारीबाग लौटकर अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा उन्होंने शनिवार से ही शुरू कर दिया।

ये भी देखें- आदिवासी हिंदू हैं, डी-लिस्टिंग क्रिश्चियन और मुस्लिम समुदाय से हो- पूर्व जज

शनिवार की सुबह विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के कई क्षेत्रों का सघन दौरा किया और करीब 30 करोड़ 81 लाख़ की विकास योजनाओं का आधारशिला रखते हुए क्षेत्र की जनता को सौगात दिया।

हजारीबाग विधायक 22 22Scope News

सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

विधायक मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी से की। जहां ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, हजारीबाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पंचशील कॉलोनी मुख्य पथ से संजय कुमार सिंह के घर से धीरज त्रिपाठी के घर होते हुए देवेंद्र सिंह के घर से श्रीकांत पांडेय के घर होते हुए मृदुल सिंह के घर से सुरदीप कुमार के घर होते हुए कन्हैया सिंह के घर से बबन कुमार के घर होते हुए नरसिंह स्थान मुख्य पथ से पंचशील कॉलोनी तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत्त शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

टूटे सड़कों का किया जाएगा मरम्मत

इस पथ की कुल लंबाई 2.63 किमी है। जिसका निर्माण करीब 1 करोड़ 57 लाख़ रुपए से जल्द होगा। यहां के पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, हजारीबाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुधारीकरण योजना अंतर्गत कुंडलीबागी चौक से मरहंड मोड़ तक पथ का विशेष मरामत्ति कार्य का शुभ भूमिपूजन कर आधारशिला रखा। इस पथ की कुल लंबाई 1.70 किमी है और कुल 2 करोड़ 24 लाख़ रुपए की राशि से इस पथ का कायाकल्प जल्द होगा।

गाजे-बाजे के साथ हुआ विधायक का हुआ स्वागत

दोनों सड़क शिलान्यास स्थलों पर स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे और फूलमाला के साथ सदर विधायक मनीष जायसवाल का भव्य स्वागत किया। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग विधानसभा में विकास का काम रुका नहीं और हजारीबाग कभी झुके नहीं इस दिशा में उनका सकारात्मक प्रयास हमेशा रहता है।

ये भी पढ़ें- 31 दिसम्बर की नाईट को खुशनुमा बनाएंगे सिंगर सुखविंदर सिंह

सदन में हजारीबाग के विकास और भ्रष्टाचार से संबंधित जनमुद्दे को जनता की आवाज बनकर रखा और सदन से आने के बाद जनता के बीच उनकी समस्या को देखने और विकास को गति देने में जुटे हैं और निर्बाध रूप से एक जनसेवक के रूप में हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...