सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो बच्चा समेत 4 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

पूर्वी चंपारण: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से है जहां सड़क दुर्घटना में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई वहीं पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी। घटना पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के मेवात लाइन होटल के समीप एनएच 27 की है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार हो कर शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।

मृतकों की पहचान दीपक साह, यश राज, रितेश और नितेश के रूप में की गई। सभी मृतक केसरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर और बाड़ा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि महम्मदपुर निवासी आस्नारायण शाह की बेटी की शादी मोतिहारी स्थित विवाह भवन में थी। सभी लोग शादी में शामिल होने गये थे। शादी समारोह से लौटते वक्त उनकी ऑटो घटनास्थल के समीप सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक में जा टकराई। घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गये।

यह भी पढ़ें – PM रोड शो करते हुए पहुंचे BJP ऑफिस, नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक…

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया जहां इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई वहीं अन्य सभी का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। डुमरिया घाट थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों को वाहनों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, रोड शो हुआ शुरू….

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी

नवादा : नवादा जिल से सनसनीखेज खबर है जहां बगीचे में पेड़ से व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके...

रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का किया खुलासा, 7...

सासाराम : रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का उद्भेदन किया है जिसमें कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के...

मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक...

वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore पहुंचे हजारीबाग, विष्णुगढ़ पहुंच पीड़ित परिवार...

Jharkhand: झारखंड के वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore हजारीबाग पहुंचे और हजारीबाग पहुंचकर उन्होंने विष्णुगढ़ में दरिंदगी के बाद 12 साल की मासूम की...

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, अबतक 8 की मौत, कई...

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा में मंगलवार यानी 31 मार्च की सुबह शीतला मंदिर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img