PM रोड शो करते हुए पहुंचे BJP ऑफिस, नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक…

पटना: PM नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं। राजधानी पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और उसके बाद फिर एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया। PM रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां वे भाजपा नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। PM के रोड शो के दौरान आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें – PM ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, रोड शो हुआ शुरू….

इस दौरान भाजपा के साथ ही जदयू, लोजपा(रा), हम, रालोमो के कार्यकर्ता भी हाथों में पार्टी का झंडा और तिरंगा लेकर जोश के साथ सड़कों पर रहे। PM भाजपा कार्यालय में बिहार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी समेत अन्य नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे और उन्हें संकल्प के साथ जनता के बीच जाने का निर्देश देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘मोदी जी को देखने आये हैं’, राजधानी की सड़कों पर 15 अगस्त जैसा माहौल, दूर दूर से आई हैं…

Ranchi University: MD MS परीक्षा पर उठे सवाल, फॉर्म भरने के...

 रांची यूनिवर्सिटी ने MD MS वार्षिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी किया है। 30 सितंबर तक फॉर्म भरना है और 7 अक्टूबर से परीक्षा...

JSSC CGL 2023 Paper Leak: CID ने कोर्ट में कहा, परीक्षा...

JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID ने अदालत में कहा कि परीक्षा से पहले प्रश्न लीक हुए थे और संगठित सिंडिकेट ने...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,...

 रांची के अनगड़ा में पत्नी को पैका पुल से उफनती नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...