महाकुंभ से अयोध्या जा रहे झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

प्रयागराज / प्रतापगढ़ : महाकुंभ से अयोध्या जा रहे झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत। महाकुंभ में पावन डुबकी लगाने के बाद प्रयागराज से अयोध्याधाम जाने के दौरान झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं की कार प्रतापगढ़ में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मौके पर ही 4 श्रद्धालुओं की मौत गई जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के  बबुरहा मोड़ के पापर यह हादसा उस समय हुआ जबकि कार बेकाबू होकर सड़क किनारे घर में दीवार तोड़ते हुए जा घुसी।

इस हादसे में कुल घायलों की संख्या 5 है जिनमें घर में सो रहे दंपती भी गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य 3 कार सवार श्रद्धालु हैं।

ड्राइवर को आई झपकी से हुआ हादसा…

बताया जा रहा है क‍ि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी। इसी वजह से प्रयागराज की ओर से आ रही महिंद्रा टीयूवी कार अन‍ियंत्र‍ित हो गई और हाईवे क‍िनारे घर में जा घुसी।

प्राप्त ब्योरे के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात थाना इलाके के भुपियामऊ चौकी इलाके में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास बुधवार तड़के करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। कार सवार सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे।

श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा टीयूवी-300 कार अचानक बेकाबू होकर एक मकान में घुस गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी, पीआरबी 112 समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची।

प्रतापगढ़ में बुधवार तड़के हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़ में बुधवार तड़के हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

काफी भीषण था महाकुंभ श्रद्धालुओं का यह हादसा…

यूपी पुलिस से मिले ब्योरे के मुताबिक, प्रतापगढ़ कोतवाली देहात थाना इलाके के भुपियामऊ चौकी इलाके में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास बुधवार तड़के करीब दो बजे हुआ हादसा काफी भीषण था।

टक्कर इतनी तेज हुई थी कि पुलिस और ग्रामीणों को कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। कार में 7 लोग सवार थे।

ये सभी बिहार-झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 कार सवार और घर में सो रहे दंपती समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रतापगढ़ में उपचाराधीन हादसे के सभी घायल
प्रतापगढ़ में उपचाराधीन हादसे के सभी घायल

हादसे के शिकार हुए झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं का ब्योरा

इस हादसे में मृत श्रद्धालुओं एवं गंभीर रूप से घायलों का ब्योरा पुलिस ने बुधवार की सुबह साझा किया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार चालक की मौत हो गई। उसके आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त अभिषेक ओझा (30) के रूप में हुई है।

साथ ही झारखंड के रामगढ़ निवासी सौरभ (26) पुत्र विनोद की मौत गई है जबकि झारखंड के ही रामगढ़ के भुरकुंडा निवासी आकाश (35) पुत्र रविन्द्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले बिहार निवासी श्रद्धालुओं में छपरा के अभिषेक कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह और चैनपुर मढौरा निवासी राजू सिंह (25) के रूप में हुई है। इसी हादसे में घायल 3 में 2 श्रद्धालु बिहार के निवासी हैं।

इनमें से छपरा निवासी रोहित कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह और भागलपुर के गोगा पंकी सराय निवासी रुपेश (22) पुत्र बूपेश शर्मा शामिल हैं।

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...