Reception Party में हुई चाकूबाजी, 4 लोग जख्मी

जहानाबाद : एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई चाकूबाजी में चार लोग जख्मी हो गए। घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र एरकी गांव का है। घटना को लेकर घायल व्यक्ति इरफान मलिक ने बताया कि मेरे चचेरे भाई का रिसेप्शन पार्टी चल रहा था। तभी इस पार्टी में खाना खाने के लिए एक व्यक्ति आया था वह खाना खाकर एक व्यक्ति से उलझ गया। तभी हमलोग बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंचे तो वह व्यक्ति ने हाथ में चाकू लेकर वार कर दिया। जिसमें फैजान मलिक, इमरान समीर मलिक और सोनू मलिक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पार्टी में अपरा तफरी मच गई और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे कई जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय विधायक सुदय यादव को मिली। वह घायल से मिलने के लिए सदर अस्पताल पहुंचकर लोगों को हाल-चाल जाना। सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताए जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुराने विवाद के कारण यह घटना हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : अभियान तहत 34 लोगों को दिया गया मोबाइल

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img