Giridih News: त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर, होली के बाद स्नान करने गए थे नदी में

गिरिडीह के जमुआ और देवरी सीमा पर गोदावरी त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे।


Giridih News गिरिडीह: जिले के जमुआ और देवरी प्रखंड की मध्य सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Giridih News:  होली खेलने के बाद दोस्तों संग पहुंचे थे संगम

मिली जानकारी के अनुसार चतरो गांव निवासी संजय साव का पुत्र करण कुमार और पुरनीगड़िया गांव के कृष्णा विश्वकर्मा का पुत्र दीपक कुमार होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गोदावरी त्रिवेणी संगम स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।


Key Highlights

  • गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोरों की मौत

  • होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे नदी

  • स्थानीय युवकों और गोताखोरों ने चलाया खोज अभियान

  • करीब ढाई से तीन घंटे बाद पानी से निकाले गए दोनों किशोर

  • अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया


Giridih News: स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण नदी में उतर गए और किशोरों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बेंगाबाद के खंडोली से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। लगभग ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया।

Giridih News: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नदी से निकालने के बाद दोनों किशोरों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब दोनों के शव गांव लाए गए तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हुई है और मामले की जानकारी ली जा रही है।


Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...