Chandauli में भीषण सड़क हादसे में कोलकाता के 4 लोगों की मौत

वाराणसी / चंदौली : Chandauli में भीषण सड़क हादसे में कोलकाता के 4 लोगों की मौत। पूर्वी यूपी में वाराणसी से सटे बिहार के सीमावर्ती  Chandauli जिले के नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास बीते गुरू की देर रात ट्रक और बोलेरो की आमने- सामने टक्कर हो गई।

इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वाले चारों लोग कोलकाता के निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतकों में एक पालपुर चकिया निवासी इश्तखार अहमद उर्फ प्रधान (45) को Chandauli का ही बताया गया है जबकि अन्य 3 कोलकाता के कमरहट्टी इलाके के निवासी बताए गए हैं।

उनकी पहचान कोलकाता निवासी अख्तर अंसारी( 50),  हकीमुन निशा (35) पत्नी शाहजहां और सायना (7)  पुत्री राजा के तौर पर हुई है।

शादी से  लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Chandauli के चकिया थाना के पालपुर ग्राम में इस्तखार अहमद के घर बीते 22 फरवरी को एक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था। उसमें शामिल होने किए उनके रिश्तेदार विभिन्न जगहों से आए थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। उसी क्रम कोलकाता से आए कुछ रिश्तेदारों को ट्रेन पर बैठाने के लिए इस्तेखार बोलेरो से रेणुकूट जा रहे थे। बीते बृहस्पतिवार की रात बोलेरो में सवार होकर 8 बड़े और 3 बच्चे सोनभद्र के रेणुकूट के लिए निकले थे।

रात में लगभग 12 बजे बोलेरो जयमोहिनी पोस्ता के समीप पहुंचा था कि सामने से ट्रक आ गया। जैसे ही वाहन नौगढ़ थाना के जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्‍कर की वजह से गाड़ी पलट गई। तेज रफ्तार बोलेरो की ट्रक से आमने सामने की टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार अंदर फंस गए।

चंदौली के भीषण सड़क हादसे में बोलेरो को उड़े परखच्चे।
चंदौली के भीषण सड़क हादसे में बोलेरो को उड़े परखच्चे।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और सोनभद्र मेडिकल कॉलेज भर्ती हैं घायल

टक्कर की आवाज सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बोलेरो में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जब तक लोगों को बाहर निकाला गया तब तक उनमें से 4 ने दम तोड़ दिया था।

इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सोनभद्र के मधुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्‍टरों ने जांच के बाद चार को मृत घोषित कर दिया।

अन्य 4 की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी (बीएचयू) भेज दिया गया। इसी हादसे में घायल अन्य 3 का उपचार मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में किया जा रहा है।

चंदौली के भीषण सड़क हादसे में बोलेरो को उड़े परखच्चे।
चंदौली के भीषण सड़क हादसे में बोलेरो को उड़े परखच्चे।

भीषण हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार…

Chandauli में हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से भाग निकला।

इस भीषण हादसे में कोलकाता निवासी नूर अहमद, रोशन आरा पत्नी शाहिद, साबरा खातून पत्नी अनवर अली, अफसाना खातून पत्नी नूर अहमद के अलावा 2 वर्ष, 5 वर्ष और 8 वर्ष की तीन बच्चियां घायल हुई हैं। सभी का उपचार जारी है।

पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस सबंध में Chandauli के नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में चार लोगों कि मौत हुई है जबकि कई घायल हैं। घटना में शामिल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...