परिवार में हो गई थी 4 लोगों की मौत तो कर दी ओझा की हत्या, पुलिस ने शव किया बरामद…

गयाजी: गयाजी पुलिस ने ओझा गुनी के शक में एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक गयाजी के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी बिरजू मांझी हैं जबकि हत्यारोपी उनके करीब आधा दर्जन पड़ोसी हैं। बताया जा रहा है कि लोगों ने ओझा गुनी के शक में पीट पीट कर उनकी हत्या कर शव को खेत ने दफना दिया था।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत एक अन्य आरोपी श्यामदेव मांझी को गिरफ्तार किया। दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसके परिवार में एक के बाद एक 4 लोगों की मौत हो गई थी।

इधर मृतक ओझा का काम करते थे तो उन्हें शक हुआ कि ओझाई की वजह से ही उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो रही है। इसी शक के आधार पर उनलोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दफना दिया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM नीतीश का संकल्प महिला सशक्तिकरण पर काम करेगा PNB, जीविका स्वयं सहायता समूहों को…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img