Assam Election 2026: झामुमो को मिला ‘तीर-धनुष’ Symbol, कांग्रेस से गठबंधन टूटा, 19 सीटों पर अकेले चुनाव

असम चुनाव 2026 में झामुमो को तीर-धनुष चुनाव चिह्न मिला, कांग्रेस से गठबंधन नहीं बना, पार्टी 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।


Assam Election 2026 रांची: असम विधानसभा चुनाव 2026 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनने के बाद पार्टी अब 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने एक सीट भाकपा माले के लिए छोड़ी है। सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि तय है।

Assam Election 2026:गठबंधन पर नहीं बनी सहमति, अकेले मैदान में झामुमो

झामुमो ने शुरुआत में असम में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया था। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत भी की। हालांकि कांग्रेस केवल सात सीट देने पर अड़ी रही। लंबे मंथन के बाद भी दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका, जिसके बाद झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।


Key Highlights

  • झामुमो असम में 19 सीटों पर अकेले लड़ेगा चुनाव

  • कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर नहीं बनी सहमति

  • पार्टी को मिला ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिह्न

  • एक सीट भाकपा माले के लिए छोड़ी गई

  • टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर झामुमो का फोकस


Assam Election 2026:तीर-धनुष चुनाव चिह्न को मिली मंजूरी

चुनाव आयोग से जुड़ी प्रक्रिया के तहत झामुमो ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अपने परंपरागत ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिह्न के आवंटन के लिए आवेदन दिया था। पार्टी का यह आवेदन स्वीकार कर लिया गया है, जिसके बाद अब असम में भी झामुमो इसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगा।

Assam Election 2026:टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर फोकस

झामुमो असम में चाय बागान क्षेत्रों के टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर खास ध्यान दे रहा है। पिछले एक साल से पार्टी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय लगातार असम में कैंप कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी, लेकिन इसके बावजूद गठबंधन की बात अंतिम रूप नहीं ले सकी।

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...