कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर लगी मुहर, युवा आयोग में 6 पद, पत्रकारों पेंशन राशि की मिली मंजूरी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को सुबह कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे गए। सीएम नीतीश ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगाया है। नीतीश कैबिनेट में कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राजगीर खेल अकादमी के लिए 1131 करोड़ की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य युवा आयोग में छह पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

DIARCH Group 22Scope News

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एजेंडों पर मुहर लगायी गई है

नीतीश कैबिनेट की बैठक अब खत्म हो गई है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों की पेंशन राशि छह हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपया किए जाने का ऐलान किया था। अब कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी है। मुंगेर के सीताकुंड मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिया गया है। छह डॉक्टरों को उनके कार्य से मुक्त कर दिया गया है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एजेंडों पर मुहर लगायी गई है।

पटना में बनेगा नया पथ चक्र, शहर को मिलेगी नई पहचान

राजधानी पटना में यातायात को सुगम बनाने के लिए सरकार ने राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण को मंजूरी दी है। यह निर्माण नेहरू पथ पर किया जाएगा, जिसके लिए 675 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह प्रोजेक्ट पटना के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप देने में मददगार साबित होगा।

S Sidhrat 22Scope News

मुंगेर का ‘सीता कुंड मेला’ बना राजकीय मेला

संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम निर्णय लिया गया। मुंगेर के प्रसिद्ध सीता कुंड मेले को अब राजकीय मेला का दर्जा मिल गया है। इससे मेला आयोजन में सरकारी सहयोग बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी देखें :

युवा शक्ति को मिलेगा नया मंच, राज्य युवा आयोग के 6 नए पद स्वीकृत

राज्य सरकार ने बिहार राज्य युवा आयोग के लिए छह नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इससे युवाओं की समस्याओं के समाधान और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले 7 डॉक्टर बर्खास्त

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सख्ती दिखाते हुए बिहार के सात डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ये डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे और जवाबदेही से बचते आ रहे थे। सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए उन्हें सेवा से हटाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, नई पेंशन नीति को भी दी गई मंजूरी

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img