चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 129 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक अभी थोड़ी देर पहले खत्म हो गई है। बैठक में कुल 129 एजेंडों पर मुहर लगी है। यह बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही थी। यह बैठक विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बुलाई गई थी। इस अहम बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद थे। सरकार ने इस बैठक में कई अहम फैसले लिए है जैसे कि बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने स्कूलों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तीन अरब रुपए मंजूर किए गए।

Goal 7 22Scope News

3 प्रतिशत DA बढ़ा

बिहार सरकार के कर्मचारियों का कैबिनेट में डीए बढ़ाया गया है। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। अब 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी डीए हो गया। केंद्र सरकार तीन फीसदी बढ़ाने का फैसला ले चुकी है। बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान स्थापना के लिए कैबिनेट में स्वीकृति मिली है।

स्कॉलरशिप होगी 2 गुनी

वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप दोगुनी हुई है। कैबिनेट में इसकी स्वीकृति दी गई है। क्लास-1 से चार तक 600 से बढ़ाकर 1200 किया गया। क्लास-5 से छह 1200 से बढ़ाकर 2400 किया गया। क्लास-7-8 का 1800 से बढ़ाकर 3600 और क्लास-9-10 का बढ़ाकर 1800 से बनाकर 3600 किया गया। स्कॉलरशिप के लिए तीन अरब रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Nitish Cabinet PC 1 22Scope News

केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण की मिली स्वीकृति

केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन के अंतर्गत पूर्णिया जलापूर्ति परियोजना के लिए 284 करोड़ 78 लाख 94,479 रुपए की स्वीकृति दी गई। केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना के लिए 187 करोड़ 13 लाख 18,596 की स्वीकृति दी है।

यह भी देखें :

ANM कर्मियों का बढ़ा मानदेय

कैबिनेट की बैठक में राज्य के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण अभियान के लिए संविदा पर नियोजित एएनएम कर्मियों का मानदेय 11,500 से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करने और पांच फीसदी वार्षिक मानदेय वृद्धि दिए जाने की स्वीकृति मिल गई है।

मोकामा बनेगा पर्यटक स्थल कैबिनेट से मंजूरी

पटना जिले के मोकामा शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटकीय सुविधा को विकसित करने के लिए पथ निर्माण विभाग की 10 एकड़ 11 डिसमिस भूमि को पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने की स्वीकृति भी कैबिनेट में मिली है। वहीं भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा निर्माण के लिए 931 कर भूमि अधिग्रहण करने के लिए 472 करोड़ 72 लाख रुपए, सहरसा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार के लिए अतिरिक्त करीब 12 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार 180 रुपए की कैबिनेट में मंजूरी मिली है।

विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए दिए जाएंगे 25 हजार

वहीं बिहार महादलित विकास मिशन के तहत के दलित बस्तियों में कार्यरत विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। राज्य के 9817 विकास मित्रों को के टैबलेट दी जाएगी। उसके लिए 24 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति शुक्रवार को कैबिनेट में मिली है। साथ ही विकास मित्रों को परिवहन भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता जो पहले नौ सौ था उसे बढ़ाकर 1500 की गई है। यह एक सितंबर 2025 के प्रभाव से दिया जाएगा। आगामी सात महीने के लिए 27 करोड़ 48 लाख 76 हजार की मंजूरी मिली है। कुल मिलाकर विकास मित्रों को वर्तमान में खर्च करने के लिए कुल 52 करोड़ तीन लाख एक हजार की मंजूरी कैबिनेट में दी गई है।

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक, ब्याज मुक्त लोन पर लगेगी मुहर

स्नेहा राय और विवेक रंजन की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...