विवाहिता की हत्या के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां शनिवार को अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बाघाखोह में जिस विवाहिता का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान हो गई है। वही इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गया जिला के रहने वाली पायल यादव की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। छानबीन में पता चला कि अकोढ़ी गोला के रहने वाला धर्मेंद्र कुमार का दो साल पहले पायल से एक ट्रेन में मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया।

पायल पहले से शादीशुदा थी व अरवल में उसके पति और एक बच्चा भी रहता है

आपको बता दें कि पायल पहले से शादीशुदा थी व अरवल में उसके पति और एक बच्चा भी रहता है। बाद में यह दोनों तिरुपति में जाकर अलग-अलग फैक्ट्री में मजदूरी करने लगे। लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र कुमार पायल को तिरुपति में ही छोड़कर अपने गांव चले आया व शादी कर लिया। यह सूचना जब पायल को मिली तो आप पीछे-पीछे धर्मेंद्र के गांव पहुंच गई। जहां अपना भेद खुलना देख धर्मेंद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पायल की हत्या का प्लान बनाया और शनिवार को उसकी गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया।

Sasaram SP 1 22Scope News

पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र, उपेंद्र, नकुल, संतु व कामेश्वर को किया है गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, नकुल सिंह, संतु कुमार व कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य अपराधी फिलहाल फरार हैं। बता दे की पायल यादव जब गांव पहुंची तो पूरी तरह से दुल्हन की ड्रेस में सज धज कर घूम रही थी। यह देखकर धर्मेंद्र काफी डर गया व उसे ठिकाने लगाने की प्लानिंग करने लगा। अंततः गांव के ही नकुल सिंह, उपेंद्र सिंह के साथ मिलकर उसने एक पायल की हत्या कर दिया। बाद में उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं। वहीं आरोपी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपनी अपराध को स्वीकार किया है।

Sasaram SP 22Scope News

यह भी पढ़े : रामगढ़वा में 3 भैंसों की चोरी, पिकअप से ले गए चोर

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img