घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त, 2 मिठाई दुकान में छापेमारी

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरत रही है। इसी को लेकर रोहतास जिला के डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार ने इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के दो मिठाई दुकानों में छापामारी किया और यह से छह घरेलू गैस सिलेंडर को बरामद किया व दुकानदार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि एक मिठाई की दुकान और एक मिल्क पार्लर की दुकान से चार घरेलू गैस सिलेंडर और मिल्क पार्लर से दो घरेलू गैस बरामद किया गया।

पहले ही निर्देश दिया गया है कि वह किसी हाल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जाना है – SDM निलेश कुमार

एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि पहले ही निर्देश दिया गया है कि वह किसी हाल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जाना है। अधिकारी ने यह भी बताया कि किसी का व्यवसाय प्रभावित नहीं हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है। लेकिन किसी भी हाल में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग रेस्टोरेंट व होटलों आदि में नहीं किया जाना है। इसी की निगरानी के लिए वे लोग छापामारी कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Sasaram Raid 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : कैमूर में LPG आपूर्ति सामान्य, गैस उपभोक्ताओं के लिए प्रशासन ने जारी किए नए नियम

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...