Advertisment

बेतिया में ग्रामीणों का पुलिस पर गुस्सा, गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, 3 घंटे तक घिरी रही पुलिस गाड़ी

बेतिया : बेतिया जिले में कुमारबाग थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब बानूछापर थाना पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। हालात ऐसे बन गए कि पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर किसी तरह मौके से निकलना पड़ा।

गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन के शीशे को तोड़ दिया व करीब 3 घंटे तक घेरकर रखा और विरोध जताया

गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन के शीशे को तोड़ दिया और करीब तीन घंटे तक घेरकर रखा और विरोध जताया। जब दूसरी पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची तो उसे भी लोगों ने घेर लिया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Betia Police 1 1 22Scope News

पुलिस भीखम महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी

जानकारी के अनुसार, पुलिस भीखम महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान संजय की मां पानमति कुंवर, परिजन और ग्रामीण विरोध करते हुए पुलिस वाहन के सामने आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बेटे को बचाने के लिए जब संजय की मां पानमति कुंवर पुलिस गाड़ी के सामने आईं तो धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को कुछ समय तक पुलिस वाहन में ही रखा गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने पुलिस गाड़ी को घेरकर बंधक बना लिया।

पड़ोसी दारा सिंह की बेटी के घर से भागने के मामले में उनके पति को जबरन फंसाया जा रहा है – संजय की पत्नी रानी

इस पूरे मामले में संजय की पत्नी रानी देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी दारा सिंह की बेटी के घर से भागने के मामले में उनके पति को जबरन फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस घटना से उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद जीविका समूह से जुड़ी गुड़िया देवी और दारा सिंह ने मिलकर उनके पति का नाम इस मामले में डाल दिया है।

Betia Police 22Scope News

सूचना पर SDPO विवेक दीप दलबल के साथ गांव पहुंचे

सूचना पर एसडीपीओ विवेक दीप दलबल के साथ गांव पहुंचे। घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस पूछताछ करने गांव पहुंची थी। युवक के परिजनों ने बवाल काट दिया। जिससे घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने यह भी बताया कि कुमारबाग थाना क्षेत्र के महुआवा गांव बानूछापर पुलिस एक व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए थाने ले जा रही थी। जिसके बाद उसे व्यक्ति के परिजनों ने उसका विरोध करने की कोशिश की इसी दौरान एक महिला घायल हो गई। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध लॉटरी-कूपन सिंडिकेट का भंडाफोड़, हिरासत में 18

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...