गोपालगंज में अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक मास्टर चाभी बरामद किया है। पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव के समीप रेलवे ढाला पर कार्रवाई कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। सुचना मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें – अलग अलग मामलों में फुलवारीशरीफ पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

छापेमारी में पुलिस ने 5 अपराधियों को तीन देशी कट्टा, पांच जिन्दा कारतूस, एक बाइक, दो मोबाइल और एक मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मिथिलेश कुमार, सन्देश कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार और श्रवण कुमार के रूप में की गई। सभी गिरफ्तार अपराधी सीवान के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

5

5

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img