बिहार में बिजली को लेकर बन गए नए नियम, सुबह सस्ती तो रात में महंगी

पटना : बिहार वालों को बिजली बिल पर नया अपडेट आया है। प्रदेश में बिजली को लेकर नए नियम जारी हो गए हैं। अब दिन में जहां बिजली सस्ती रहेगी तो शाम और रात में यह महंगी हो जाएगी। बिहार सरकार ने शाम को उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क वसूलने की तैयारी की है। नीतीश सरकार का ये आदेश उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिनके घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा हुआ है।

इस मंजूरी के बाद बदल गईं दरें

बिहार में दिन में सस्ती और शाम के बाद महंगी बिजली के पीछे विद्युत विनियामक आयोग की ओर से टाइम ऑफ डे टैरिफ को मंजूर करना वजह है। बिजली कंपनी की याचिका पर आयोग ने मंजूरी दे दी है। पहले यह औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए थी और अब यह आमजनों के लिए भी लागू कर दिया गया है। इस नए फॉर्मूले के बाद बिहार में शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक 20 फीसदी तक अधिक शुल्क लिया जाएगा।

बिहार में स्मार्ट मीटर धारकों के लिए ये नए फॉर्मूले को समझना होगा

बिहार में स्मार्ट मीटर धारकों के लिए ये नए फॉर्मूले को समझना होगा। रात 11 बजे से सुबह नौ बजे टक 100 फीसदी बिजली दर लगेगा, तो सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 80 फीसदी दर लगेगी। शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक घरेलू उपभोक्ता को 110 फीसदी तो शाम पांच से रात 11 बजे तक गैर घरेलू को 130 फीसदी बिजली दर का बोझ डाला गया है। बता दें कि बिहार में दो करोड़ 21 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। यह नियम 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ता पर लागू होगा।

यह भी पढ़े : बिहार दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग पवेलियन का सफल समापन

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...