Sukma में 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मिलेगा राज्य सरकार के इन नीतियों का फायदा

Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर शनिवार को पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले पांच में से दो नक्सलियों पर कुल तीन लाख रूपये का इनाम घोषित था। करतम सुक्का उर्फ़ हड़मा पर सरकार ने दो लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था जबकि सीएम बद्र पर एक लाख रूपये का इनाम था।

मामले में सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के पुनर्वास अभियान पूना नरकोम से भी प्रभावित थे।

अधिकारी ने बताया कि सिंदुरगुड़ा रेवोलुशनरी पार्टी कमिटी के सदस्य मड़कम हड़मा ने बन्दुक के साथ आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- CM Vishnu Deo Sai के जनदर्शन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

https://youtube.com/22scope

Sukma Sukma Sukma
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!