CM Vishnu Deo Sai के जनदर्शन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अपना अनुरोध मुख्यमंत्री को सौंपने लिए जनदर्शन कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान पिछले जनदर्शन कार्यक्रम में अनुरोध के निवारण होने के बाद कई लोग धन्यवाद करने के लिए भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया था जहां लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 मेधावी छात्रों को दो दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर औषधीय गुणों वाले दहीमन के पौधे का पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- आरक्षण मामले में High Court के फैसले के बाद राज्य सरकार गई सुप्रीम कोर्ट

https://youtube.com/22scope

CM Vishnu Deo Sai CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...