ई-रिक्शा पलटने से 5 नवनियुक्त शिक्षक जख्मी, घायलों में 4 शिक्षिका शामिल

नवादा : नवादा में ई-रिक्शा पलटने से पांच नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षक जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में एक शिक्षक व चार शिक्षिकाएं शामिल है। सभी जख्मी शिक्षक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। यह घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सिसमा पुल के समीप घटी है। जहां अनियंत्रित ई-रिक्शा पर सवार पांच नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षक अपने विद्यालय जा रहे थे। तभी विद्यालय पहुंचने के एक किलोमीटर पूर्व में हीं ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद सभी शिक्षक जख्मी हो गए, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक ही विद्यालय में कार्यरत हैं सभी शिक्षक

बता दें कि पांचों जख्मी शिक्षक एक ही विद्यालय में कार्यरत हैं। वे सभी मध्य विद्यालय पचड़ा में कार्यरत हैं। घायलों में नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी इशिता कुमारी, चंडी निवासी नूपुर कुमारी, करीगांव के प्रियंका कुमार, नवादा के ओरैना निवासी रविरंजन कुमार एवं जमुई के आलिया बिन जाहिद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी शिक्षक नवादा से ई-रिक्शा पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे, तभी विद्यालय पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल सभी शिक्षक खतरे से बाहर बताएजा रहे हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...