मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार

422
Advertisment

DHANBAD: मार्बल व्यवसायी पर जानलेवा हमले का कतरास पुलिस

Advertisment
dhanbad ssp 22Scope News
गिरफ्तार अपराधियों के साथ एसएसपी संजीव कुमार.

ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में आर्म्स के साथ 6 अपराधियों को

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने

आज मीडिया के सामने सभी गिरफ्तार अपराधियों को

पेश किया और मामले की जानकारी दी.

एसएसपी ने बताया कि 2 दिसंबर को कतरास

रानी बाजार के निकट रेनबो एजेंसीज मार्बल टाइल्स

दुकान पर अपराधियों ने गोली चलाई थी, जिसमें व्यवसायी दिनेश भगत बाल-बाल बच गए थे.


पुलिस ने टीम बनाकर की छापेमारी

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने डीएसपी निशा मुर्मू और कतरास थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई. पुलिस ने घटना में शामिल 6 अपराधियों को दो 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा गोली, चार देसी सुतली बम, एक बिना नंबर प्लेट का काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों के नाम गोलू कुमार, गणेश गुप्ता, शिवम सिंह, दीपक कुमार महतो, सुमित गुप्ता और सुजल गुप्ता है. इसमें सुजल गुप्ता घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. यही रंगदारी के लिए इंस्टाग्राम से व्यवसायी को धमकाया करता था.

एसएसपी ने व्यवसायियों से की अपील


धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने व्यवसायियों से अपील की है कि अगर कोई अपराधी उन्हें रंगदारी के लिए फोन करें तो डरने के बजाय वह सीधे पुलिस से संपर्क करें . पुलिस हर स्थिति में उनकी मदद करेगी. उन्होंने व्यवसायियों से अपराधियों को किसी भी तरह की रंगदारी नहीं देने की अपील की है. इसके साथ ही धनबाद पुलिस ने दूसरे अपराधियों द्वारा किए गए कारनामों पर क्रेडिट लेने वाले तथाकथित गैंग को भी आगाह किया है.

रिपोर्ट: राजकुमार

Advertisement