DHANBAD: मार्बल व्यवसायी पर जानलेवा हमले का कतरास पुलिस

ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में आर्म्स के साथ 6 अपराधियों को
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने
आज मीडिया के सामने सभी गिरफ्तार अपराधियों को
पेश किया और मामले की जानकारी दी.
एसएसपी ने बताया कि 2 दिसंबर को कतरास
रानी बाजार के निकट रेनबो एजेंसीज मार्बल टाइल्स
दुकान पर अपराधियों ने गोली चलाई थी, जिसमें व्यवसायी दिनेश भगत बाल-बाल बच गए थे.
पुलिस ने टीम बनाकर की छापेमारी
एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने डीएसपी निशा मुर्मू और कतरास थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई. पुलिस ने घटना में शामिल 6 अपराधियों को दो 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा गोली, चार देसी सुतली बम, एक बिना नंबर प्लेट का काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों के नाम गोलू कुमार, गणेश गुप्ता, शिवम सिंह, दीपक कुमार महतो, सुमित गुप्ता और सुजल गुप्ता है. इसमें सुजल गुप्ता घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. यही रंगदारी के लिए इंस्टाग्राम से व्यवसायी को धमकाया करता था.
एसएसपी ने व्यवसायियों से की अपील
धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने व्यवसायियों से अपील की है कि अगर कोई अपराधी उन्हें रंगदारी के लिए फोन करें तो डरने के बजाय वह सीधे पुलिस से संपर्क करें . पुलिस हर स्थिति में उनकी मदद करेगी. उन्होंने व्यवसायियों से अपराधियों को किसी भी तरह की रंगदारी नहीं देने की अपील की है. इसके साथ ही धनबाद पुलिस ने दूसरे अपराधियों द्वारा किए गए कारनामों पर क्रेडिट लेने वाले तथाकथित गैंग को भी आगाह किया है.
रिपोर्ट: राजकुमार
- Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की मां दुर्गा की पूजा, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना
- Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान की दिखी मिसाल, लोग बोले- सरकार की पहल से लें सीख
- Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को राहत, पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें

















