60 किलो ग्राम गांजा बरामद

जमशेदपुर: उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनोद कुमार चौरसिया शहर में गांजा बेचता है।

उसका व्यापक नेटवर्क है। इसके बाद पुलिस ने डीएसपी पटमदा सुमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम तैयार की गई और इन लोगों ने छापामारी कर उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 एकता नगर से विनोद चौरसिया को गिरफ्तार किया और उसके घर के पूजा रूम में बने तहखाना और उसके कार की डिक्की से 16 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

विनोद चौरसिया के साथ ही उसके दोनों बेटे सन्नी कुमार और रोशन चौरसिया भी गांजा का कारोबार करते थे। इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया।

सन्नी चौरसिया और रोशन चौरसिया ने बताया कि वह लोग प्रमोद मल्लिक उर्फ टूटू की सहायता से गांजा बिक्री करते हैं। इस पर प्रमोद मलिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया। प्रमोद मल्लिक ने बताया कि गांजा तस्करी का मुख्य कारोबारी गंगा सिंह है।

गंगा सिंह सिदगोड़ा के रहने वाले अनिल सिंह का भाई है। अनिल सिंह शहर का गांजा माफिया है। वह पूरे शहर में गांजा सप्लाई करता है।

इस पर पुलिस ने गंगा सिंह को बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग लालटांड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके बाथरूम में बने तहखाना से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया।

गंगा सिंह ने बताया कि उसके काम में हुरलुंग का रहने वाला गणेश महतो और मोहन जायसवाल भी मदद करते हैं। इस पर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। लिखा पढी करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...