भाजपा की नई सूची में 7 नाम, 3 का टिकट कटा, रायबरेली व कैसरगंज पर सस्पेंस जारी

नई दिल्ली : हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने सात प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें तीन मौजूदा सांसदों के टिकट कट गए हैं। इनमें से एक केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी शामिल हैं जो पंजाब के होशियारपुर से गत चुनाव में निर्वाचित हुए थे। घोषित प्रत्याशियों में महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के नाम शामिल हैं। खास बात यह कि उत्तर प्रदेश के दो उन सीटों पर प्रत्याशियों को सस्पेंस कायम है जिनको लेकर कयासबाजियों का दौर तेज है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। माना जा रहा है कि रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के ऐलान के बाद भाजपा अपने पत्ते खोलेगी जबकि कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। हालांकि वह अपना चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। मंगलवार को यूपी के जिन दो सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं वहां पिछले लोकसभा चुनाव में उसकी जीत हुई थी। देवरिया में पार्टी ने मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह शशांक मणि त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है जिनके पिता प्रकाश मणि त्रिपाठी सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा चंद्र सेन जादौन का टिकट भी काट दिया गया है। उनकी जगह पार्टी ने क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर दांव लगाया है।

महाराष्ट्र में शिवाजी के वंशज को दिया टिकट

पार्टी ने महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले पर दांव लगाया है। वह शिवाजी के वंशज हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वह इसी सीट से एनसीपी के टिकट पर जीते थे। बाद में उन्होंने एनसीपी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें एनसीपी के श्रीनिवास पाटिल ने हरा दिया था। इस बार शरद पवार ने यहां से शशिकांत शिंदे को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इस सूची में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास उर्फ बॉबीद् को उतारा गया है। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा।

पंजाब में महिला आईएएस को टिकट, केंद्रीय मंत्री का टिकट काटकर पत्नी को दिया

भाजपा की नई सूची में पंजाब की 3 लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए। बठिंडा सीट से पूर्व आईएएस परमाल कौर सिद्धू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने हाल ही में इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। उनके इस्तीफे को लेकर विवाद भी हुआ था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है और ऐसे में वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो सकतीं। बता दें कि परमाल कौर सिद्धू अकाली नेता सिकंदर सिंह मल्लुका की बहू हैं। बठिंडा में उनका मुकाबला अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल से संभावित मानी जा रही है जो कि इसी सीट से अकाली दल की टिकट पर तीन पर निर्वाचित हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गुरमीत सिंह खुड्डियां को उतारा है जबकि कांग्रेस की ओर से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू मैदान में हैं।

दूसरी ओर होशियारपुर सीट से पार्टी ने मौजूदा सांसद सोम प्रकाश का टिकट काटकर उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। सोम प्रकाश इस समय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा ने खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को उम्मीदवार बनाया है। वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अमृतसर जिले की बाबा बालक सुरक्षित सीट से लड़े थे।

Saffrn

Trending News

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...

Ranchi Treasury Scam: CID SIT की कार्रवाई तेज, तीन आरोपी रिमांड...

 रांची ट्रेजरी घोटाला मामले में CID SIT की जांच तेज, बोकारो एसपी कार्यालय से जुड़े तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी।Ranchi...

Sarna Code Census 2027: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उठाई...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना 2027 में सरना धर्म कोड को अलग पहचान देने की मांग की, राष्ट्रपति और पीएम को पत्र...

NEET UG Exam Chaos: मेदिनीनगर में Question Paper की कमी से...

पलामू के मेदिनीनगर में NEET UG परीक्षा के दौरान हिंदी प्रश्नपत्र की कमी से हंगामा, 2 बजे की परीक्षा 6:55 बजे शुरू हुई, जांच...

Jharkhand Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट कल संभव, JAC ने...

झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 मंगलवार तक जारी हो सकता है। छात्र DigiLocker वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे, 3.23 लाख परीक्षार्थी शामिल।Jharkhand Board...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img