AAP के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 20 नाम,  अवध ओझा को टिकट

डिजिटल डेस्क : AAP के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 20 नाम,  अवध ओझा को टिकट के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 20 नाम, अवध ओझा को टिकट। दिल्ली में सत्तारूढ़ AAP यानी आम आदमी पार्टी ने आज सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

इस सूची में 20 प्रत्याशियों  के नाम हैं।  इस सूची में भी कई वर्तमान विधायकों का टिकट कटा है जबकि मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है।

अरविंद केजरीवाल के घर हुई AAP की अहम बैठक…

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और दुर्गेश पाठक आज सोमवार को बैठक के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन भी केजरीवाल के घर पहुंचे।

दिन के करीब 11:30 बजे AAP की PAC की बैठक शुरू हुई। बैठक के बाद AAP ने होने वाले दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आयोग की अधिसूचना से पहले ही अपनी दूसरी सूची जारी कर दी।

आप की सूची में चौंकाने वाले बदलाव, अवध ओझा को टिकट।
आप की सूची में चौंकाने वाले बदलाव, अवध ओझा को टिकट।

AAP ने सिसोदिया की सीट से अवध ओझा को उतारा, हाजी यूनूस का टिकट कटा..

AAP ने सोमवार को जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें कुछ रोचक बदलाव और नयापन दिखा है। मनीष सिसोदिया जिस पटपड़गंज सीट से लड़ते रहे हैं, वहां से अब अवध ओझा को मैदान में उतारने की घोषणा हुई है। मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा सीट से मैदान में उतारे गये हैं।

इसके अलावा AAP ने मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया है जबकि मादीपुर सीट से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, गांधीनगर से नवीन चौधरी को उतारा गया है।  इसी क्रम में मौजूदा विधायक हाजी यूनूस का टिकट काट दिया गया है।

आप की सूची में चौंकाने वाले बदलाव, अवध ओझा को टिकट।
आप की सूची में चौंकाने वाले बदलाव, अवध ओझा को टिकट।

AAP ने दूसरी सूची जारी करने के साथ दिल्ली विधानसभा के सियासी जंग के खोले पत्ते…

AAP ने सोमवार को दूसरी सूची जारी करने के साथ दिल्ली विधानसभा के सियासी जंग के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं।  बीते 21 नवंबर को AAP (आम आदमी पार्टी) ने अपनी पहली लिस्ट में 11 लोगों को टिकट दिया था। उसमें 3 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए थे।

साथ ही पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से AAP में आए 6 नेताओं को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। पहली सूची के प्रमुख नामों में पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा का नाम शामिल था। ये हाल ही में भाजपा से AAP (आम आदमी पार्टी) में शामिल हुए थे।

इनके अलावा वीर सिंह धींगान, सुमेश शौकीन और जुबैर चौधरी को भी टिकट दिया गया जो पहले कांग्रेस में थे और  बाद में AAP के साथ  आ गए। छतरपुर सीट से ब्रह्म सिंह मैदान में उतारा गया तो लक्ष्मी नगर सीट से बीबी त्यागी मैदान में हैं।

मटियाला सीट से AAP ने मौजूदा विधायक गुलाब सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह कांग्रेस से पार्टी में आए पूर्व विधायक सुमेश शौकीन को मौका दिया।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...