छिनतई मामले में एक पुरुष समेत 7 महिला गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद के देव में आयोजित मेला के दौरान सोने की चेन और अन्य आभूषण छिनतई मामले में एक गिरोह का देव पुलिस ने उद्भेदन किया गया है। इस मामले में सात महिलाएं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी सिकू देवी (28 साल), नीलू देवी (24 साल), निशा देवी (30 साल), बनारस जिले के आशापुर गांव निवासी तारा देवी, रंजना कुमारी (28 साल), तारा देवी (25 साल), मुगलसराय के तंबू बारा झोपड़ी निवासी सलोनी देवी (32 साल), मुस्कान देवी (25 साल) एवं बिहार के रोहतास जिले के सासाराम गोल चौक बाजार निवासी मास्टरमाइंड बब्लू कुमार साव (42 साल) के रूप में की गई है। इनके पास से लगभग एक लाख की कीमत की सोने की लॉकेट एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि इस दौरान पकड़े गए आरोपियों ने छिनतई और चोरी की बात स्वीकार की हैं। देव थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ पूजा मेले में कई जगह से सोने की चेन या अन्य आभूषण चोरी व छिनतई की घटनाएं घटित हुई थी। लगातार शिकायत मिलने पर मेला के विभिन्न क्षेत्रों में 200 की संख्या में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इस दौरान इन सभी को संदिग्ध पाया गया जिन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। मामले में इनके परिजनों को सूचना दे दी गई। वहीं संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सभी को जेल भेज दिया गया। रविवार की संध्या उक्त आरोपियों की सदर अस्पताल में कोविद-19 की टेस्ट एवं मेडिकल फिटनेस बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़े : गश्ती के दौरान एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img