पाकुड़ः पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में तिलका मांझी चौक पर पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (WBPDCL)के द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद रात में जैसे ही लाइट जलाया गया तब बल्ब में खराबी का पता चला। इस खराबी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में WBPDCL के खिलाफ काफी रोष है।
ये भी पढ़ें- अगस्त में 32.4 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता जोड़कर जियो सबसे आगे, एयरटेल ने 12.17 लाख ग्राहक जोड़े
मामले की खबर के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी
जानकारी के अनुसार सौंदर्यीकरण तिलका मांझी चौक पर लगाए गए बल्बों में से कुल 8 बल्ब खराब निकले। जिसके कारण रात में तिलका मांझी चौक पर अंधेरा छाया रहा। इस घटना के बाद वहां के स्थानीय लोगों में इसको लेकर खासी नाराजगी देखी गई है। इस मामले के बाद इसको लेकर भाजपा नेता दानियल किस्कू ने कहा कि वीर सपूतों के स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। कमसे से कम झारखंड के वीर तिलका मांझी के नाम पर इस तरह की घटना निराशाजनक है।
ये भी पढ़ें- छठ पर्व में केले का बाजार गर्म, जानिये भाव







