अगस्त में 32.4 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता जोड़कर जियो सबसे आगे, एयरटेल ने 12.17 लाख ग्राहक जोड़े

नयी दिल्लीः भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.4 लाख उपयोगकर्ता जोड़े और इसके वायरलेस ग्राहकों की संख्या 44.57 करोड़ से ऊपर हो गई है। भारती एयरटेल को अगस्त में 12.17 लाख वायरलेस ग्राहक मिले, जबकि नकदी संकट से जूझ रहे वोडाफोन आइडिया ने 49,782 उपयोगकर्ता खो दिए।

अगस्त में भारती एयरटेल की मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37.64 करोड़ हो गई। दूसरी ओर, वोडाफोन आइडिया (VI) के वायरलेस ग्राहकों की संख्या महीने के दौरान घटकर 22.82 करोड़ रह गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी मासिक दूरसंचार सदस्यता डेटा के अनुसार अगस्त के लिए Jio की शुद्ध वृद्धि जुलाई में 39 लाख से कम थी। TRAI ने कहा, अगस्त में 12.67 मिलियन ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अपने अनुरोध जमा किए।

ये भी पढ़ें- समाहरणालय भवन में जिला जनसंपर्क सूचना विभाग के द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 0.96 प्रतिशत का इजाफा

ट्राइ2 22Scope News

इसके साथ संचयी अनुरोध (एमएनपी के कार्यान्वयन के बाद से) अगस्त के अंत में बढ़कर 87.7 करोड़ हो गए, जो जुलाई के अंत में 86.4 करोड़ थे। अगस्त में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 0.96 प्रतिशत की मासिक वृद्धि के साथ 87.6 करोड़ हो गई। शीर्ष पांच सेवा प्रदाताओं ने भारत में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों का 98.35 प्रतिशत बाजार हिस्सा बनाया। इन सेवा प्रदाताओं में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (45.5 करोड़), भारती एयरटेल (25.3 करोड़), वोडाफोन आइडिया (12.5 करोड़) और राज्य के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (2.5 करोड़) शामिल हैं।

कुल मिलाकर, अगस्त तक भारत का कुल वायरलेस ग्राहक आधार मामूली रूप से बढ़कर 114.8 करोड़ हो गया। शहरी और ग्रामीण वायरलेस सदस्यता की मासिक वृद्धि दर क्रमशः 0.13 प्रतिशत और 0.26 प्रतिशत थी। इसमें कहा गया है, शहरी क्षेत्रों में वायरलेस सदस्यता जुलाई के अंत में 628.55 मिलियन से बढ़कर अगस्त के अंत में 629.39 मिलियन हो गई और इसी अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में वायरलेस सदस्यता भी 517.69 मिलियन से बढ़कर 519.04 मिलियन हो गई। मामूली 0.56 प्रतिशत की वृद्धि के कारण अगस्त के अंत में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ से अधिक हो गई। Jio ने अगस्त में 1.78 लाख वायरलाइन ग्राहक जोड़े, जबकि इसी अवधि के दौरान भारती एयरटेल का शुद्ध जोड़ 1.16 लाख रहा।

ये भी पढ़ें- कोयला लोडिंग में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, उत्पादन ठप

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...