बाल श्रम से 8 बच्चों को कराया गया मुक्त

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए एक युद्ध रूपी अभियान को छेड़ दिया गया है। विभिन्न जगहों से जिलों में लगातार सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के द्वारा बाल श्रम से बच्चों को मुक्त करवाया जा रहा है।

Goal 7 22Scope News

4 बच्चे झारखंड के रहने वाले हैं जिनको बाल श्रम के लिए लाया गया था

इसके तहत आज बचपन बचाओ आंदोलन के अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी के सूचना के आधार पर डीएसपी मो. नजीब अनवर के नेतृत्व में आठ बच्चों को सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र से बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। यह बड़ी कार्रवाई मेहसौल थाना क्षेत्र के अलग अलग दुकान और प्रतिष्ठानों में की गई है। साथ ही कार्रवाई के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के ऑनर्स पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। मुक्त बच्चों का उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच है। इनमें से चार बच्चे झारखंड के रहने वाले हैं जिनको बाल श्रम के लिए लाया गया था।

यह भी पढ़े : बाल श्रम व बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 बच्चों को करवाया गया मुक्त

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...