बाढ़ (पटना): अनुमंडल क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस द्वारा की गई सघन छापेमारी में कुल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 72 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई विभिन्न संगीन मामलों — हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, महिला उत्पीड़न, विशेष प्रतिवेदन कांड और स्थाई वारंट से संबंधित मामलों में की गई।
सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार का बयान
पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सभी थानों ने समन्वित रूप से कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड स्तर की गिरफ्तारी की। उन्होंने इसे बाढ़ अनुमंडल के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया।
थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण:
थाना | गिरफ्तारियां |
---|---|
बाढ़ थाना | 22 |
मोकामा थाना | 18 |
पंडारक थाना | 13 |
सम्यगढ़ थाना | 7 |
एनटीपीसी थाना | 5 |
घोसवारी थाना | 5 |
मराची थाना | 5 |
हाथीदह थाना | 4 |
यह भी पढ़े : फर्जी DEO बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार…
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights