Gaya में मनाई गई 14वें दलाई लामा की 89वीं जयंती

गया: भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया स्थित तिब्बती मोनेस्ट्री में बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु 14वें दलाई लामा की 89वां वर्षगांठ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले अहले सुबह महाबोधि मंदिर में विश्व शांति व धर्मगुरु दलाई लामा के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई, तत्पश्चात तिब्बती मंदिर में 90 बटर लैंप जलाया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पदेन अध्यक्ष सह जिला अधिकारी डॉक्टर एसएम त्यागराजन, सचिव डॉक्टर महाश्वेता महारथी, इंटरनेशनल बोधगया काउंसिल के भंते किरण लामा, प्रेसिडेंट भंते तेंजिंग नवांग, भिखु प्रज्ञा दीप, तिब्बती मंदिर के धर्म गुरु आमजी लामा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह सहित विभिन्न बौद्ध मॉनेस्ट्री के बौद्ध भिक्षु शामिल हुए।

आगत अतिथियों ने धर्मगुरु दलाई लामा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। जीपीएल आदर्श स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल केक काटकर खुशियां मनाई गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Aurangabad में करंट लगने से ऑटो चालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...