Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति, 3 बीट में बंटा थाना क्षेत्र; हर इलाके में खास निगरानी

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था की शुरुआत की गई है। झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश के तहत थाना क्षेत्र को तीन अलग-अलग बीट क्षेत्रों में बांटकर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस व्यवस्था का शुभारंभ किया।

अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

बीट पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, संवेदनशील गतिविधियों पर लगातार निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही पुलिस और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। नई व्यवस्था के तहत पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से मौजूद रहेंगे और स्थानीय लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।

बैंक, ATM और आभूषण दुकानों पर विशेष निगरानी

बीट पुलिसिंग के तहत बैंक, एटीएम, सीएसपी, आभूषण दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के लोगों और व्यवसायियों से लगातार संपर्क बनाए रखने से स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं पर तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Jamtara Beat Policing

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, हर बीट का अलग मोबाइल नंबर

पुलिस के अनुसार, आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपात स्थिति में लोगों तक पुलिस की मदद जल्द पहुंचाने के लिए प्रत्येक बीट क्षेत्र का अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इस व्यवस्था से लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे संबंधित बीट पुलिस को दे सकेंगे।

पुलिस-पब्लिक संवाद मजबूत करने का लक्ष्य

जामताड़ा पुलिस का लक्ष्य बीट पुलिसिंग के जरिए पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों और जवानों की क्षेत्र में नियमित मौजूदगी से अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, बीट पुलिसिंग व्यवस्था के माध्यम से जिले को सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।

जामताड़ा से देवेश महतो की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी नाराज, अब आंदोलन तेज करने की चेतावनी

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...