केंद्र सरकार का रवैया झारखंड के प्रति नाकारात्मक
झामुमो ने मनायी शहीद निर्मल महतो की 72वीं जयंती
रांची : बीजेपी को नहीं पच- वीर शहीद निर्मल महतो की 72वीं जयंती झामुमो ने मनायी. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति ने निर्मल महतो चौक पर झारखण्ड आंदोलन के प्रणेता एवं झामुमो के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो याद किया. शहीद निर्मल महतो चौक पर अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
बीजेपी को नहीं पच: आदिवासियों को कुचलने का काम कर रही भाजपा
मौके पर विनोद कुमार पांडेय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा नीत केंद्र सरकार की रवैया झारखण्डियों के प्रति नाकारात्मक रहा है. आदिवासी मुख्यमंत्री पच नहीं रहा है. किसी न किसी रूप में भाजपा आदिवासियों को कुचलने का काम कर रही है. झारखंड के शहीदों को भी मिटाने का काम कर रही है. आज हेमंत सोरेन की सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह सराहनीय है. अगले 2024 के चुनाव में भी बहुमत की सरकार बनेगी.

बीजेपी को नहीं पच: महुआ माजी सहित कई रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, झामुमो केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, नईम खान, किशोर कुमार, अवधेश, सोमू बनर्जी सहित कई लोग उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: शहनवाज
Highlights


