Advertisment

प्रस्तावित स्थल पर ही बनेगा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

रांची : सिलागाईं में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के निर्माण के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और प्रखंड के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. पूर्व विधायक देवकुमार धान के नेतृत्व में सभा व सड़क जाम कर इस आवासीय विद्यालय के निर्माण का विरोध किया गया था. शुक्रवार को हुई बैठक में सभी ने देवकुमार धान के शिक्षा विरोधी कार्यकलाप और चंद लोगों को बरगलाकर क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने के प्रयास की निंदा की. पूर्व विधायक की ओर से विद्यालय का निर्माण अन्यत्र कराने की मांग को सिरे से खारिज करते हुये हर हाल में सिलागाईं में ही विद्यालय का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया.

ranchi eklavya2 22Scope News

समिति के अध्यक्ष डॉ दिवाकर मिंज ने जनजातीय बच्चों के लिए बन रहे एकलव्य विद्यालय के निर्माण के विरोध को अनुचित बताया, कहा कि इसके बनने से शिक्षा के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा. बता दें कि केंद्रीय बजट में आदि‍वासी बहुल क्षेत्रों में 750 नए एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा की गई है. ये सभी विद्यालय वर्ष 2022 तक खोले जाएंगे. इससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पास के विद्यालयों में ही उपलब्ध हो सकेगी. बजट में एकलव्य विद्यालयों की लागत अब 20 करोड़ से बढ़ाकर 38 करोड़ रुपये कर दी गई है. पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में यह लागत प्रति विद्यालय 48 करोड़ रुपये कर दी गई है.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...