Advertisment

हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटी किराना व्यवसायी की बाइक

गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के लोहटी गांव के समीप एक किराना व्यवसायी से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बाइक लूट कर फरार हो गए. वहीं इस घटना के विरोध में व्यवसायियों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. लूट की घटना बाद पीड़ित व्यवसायी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. जिसके खिलाफ व्यवसायियो का गुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित होकर बगही बथुआ मुख्य मार्ग को जनता बाजार के बीच जाम कर पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे. आक्रोशितो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. सड़क जाम कर रहे लोगो ने बताया कि पहले जनता बाजार पर पुलिस चौकी थी तब अपराध कम होते थे लेकिन पुलिस चौकी हटते ही अपराधियों का मनोबल बढ़ गया और आये दिन आपराधिक वारदात हो रहे है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...