मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पलनवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 2.6 किलोग्राम गांजा के साथ नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
अपर SHO भीम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी
डिबनी टोला छठ घाट के समीप अपर थानाध्यक्ष भीम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। जांच में मोटरसाइकिल की टंकी और सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 2.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से नेपाल के भथौड़ा निवासी बीरबहादुर महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है – पलनवा SHO अनिल कुमार
पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात भी लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े : हाथीदह पुलिस ने गांजा तस्कारी के एक बड़े नेटवर्क का किया उद्भेदन, 5 तस्कर गिरफ्तार
सोहराब आलम की रिपोर्ट


















