पटनासिटी : दलित छात्रावास खाली कराये जाने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है. राज्य भर से अम्बेडकर छात्रावास के छात्र पटना में जुटे, और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो तुगलगी फरमान जारी किया है इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री दलित विरोधी है.
वे नहीं चाहते कि दलित छात्रों का विकास हो, इसलिए साजिश के तहत छात्रवास को सेनेटाइजर के नाम पर खाली करा कर दलित छात्रों को छात्रवास से वंचित करना चाहते है. छात्रों ने कहा कि दलित छात्र डरते नही बल्कि संवैधानिक अधिकार लेना जानते है. लाठी डंडे की चोट पर सरकार छात्रवास को खाली कराना चाहती है.
बिहार के सभी दलित छात्रवास के छात्र एकजुट होकर पटना पहुँचे और स्दारकर के खिलाफ प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में छात्रों के इकठ्ठा होने की खबर पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी.
रिपोर्ट : उमेश चौबे


















