Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा 50% कोटा, अगले सत्र से लागू करने की तैयारी

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय की बात कही है।


Jharkhand Students BIT Mesra रांची: राज्य सरकार बीआइटी मेसरा में अगले शैक्षणिक सत्र से झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित कराना सुनिश्चित करेगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अवर सचिव मंजू कुमारी की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गयी है।

पत्र के अनुसार, सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से बीआइटी मेसरा की कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित कराने की दिशा में कदम उठायेगी। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में सम्यक विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

Jharkhand Students BIT Mesra:2026-27 में खत्म हो गया था होम स्टेट कोटा

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीआइटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों को मिलने वाला 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा समाप्त कर दिया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी यानी JoSAA 2026 की व्यवस्था के तहत संस्थान में नामांकन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर किया गया।

बीआइटी मेसरा और झारखंड सरकार के बीच हुआ समझौता करीब दो वर्ष पहले समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार की ओर से संस्थान को मिलने वाला आर्थिक सहयोग भी लंबे समय से बकाया रहा। संस्थान ने समझौते के नवीकरण के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को कई बार पत्र भेजा, लेकिन समझौते का नवीकरण नहीं हो सका। इसके बाद संस्थान ने सभी सीटों पर ऑल इंडिया कोटे के तहत नामांकन लेने का फैसला किया।

पहले बीटेक की करीब 650 सीटों पर झारखंड के विद्यार्थियों का नामांकन होता था। इसके अलावा बीसी वन और बीसी टू वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी अलग से सीटें आरक्षित थीं।


Key Highlights

  • बीआइटी मेसरा में झारखंड के छात्रों के लिए 50% सीट आरक्षण की तैयारी।

  • अगले शैक्षणिक सत्र से आरक्षण लागू कराने की सरकार की योजना।

  • 2026-27 में 50% होम स्टेट कोटा समाप्त कर ऑल इंडिया मेरिट से हुआ नामांकन।

  • बीआइटी मेसरा और राज्य सरकार का पुराना समझौता करीब दो वर्ष पहले समाप्त हुआ था।

  • विधायक सुरेश कुमार बैठा ने भी कोटा समाप्त होने के कारण और भविष्य की योजना पर जानकारी मांगी थी।


Jharkhand Students BIT Mesra:राज्य सरकार देती है सहायता अनुदान

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कहा है कि राज्य सरकार बीआइटी मेसरा के सभी नियमित कर्मचारियों को सहायता अनुदान देती है। इसी आधार पर राज्य के विद्यार्थियों के लिए सीट आरक्षण के मामले पर सरकार विचार कर रही है।

विभाग ने यह भी कहा है कि ऑल इंडिया मेरिट में झारखंड के विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर विचार किया जायेगा। अंतिम फैसला संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जायेगा।

इधर, बीआइटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों का कोटा समाप्त किये जाने के कारण और भविष्य की योजना को लेकर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी थी। विभाग ने विधायक को भी पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध करा दी है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...