Advertisment

2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 4 जिंदा कारतूस के साथ बाइक जब्त

बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को तीन लोडेड देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार एक आरोपी नौतन का है जबकि दूसरा गोपालगंज जिले का रहने वाला है. गिरफ्तार दोनों अपराधी बेतिया में किसी को आर्म्स के डिलीवरी करने वाले थे. उससे पहले पुलिस ने दबोच लिया.

बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालगंज की तरफ से दो अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लेकर नौतन की तरफ आने वाले हैं. जिसके बाद एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालगंज सीमा नौतन में सघन वाहन जांच लगाया. इस दौरान दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

चेकिंग के दौरान इनके पास से तीन लोडेड देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद की गई. गिरफ्तार अपराधियों में से एक की पहचान शंभू नारायण कुमार मुखिया उम्र 27 वर्ष लक्ष्मीपुर नौतन थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि दूसरा राजेंद्र शर्मा उम्र 58 वर्ष एकडेरवा थाना गोपालगंज जिले का रहने वाला है.

Availability of fertilizers in Bihar: बिहार में खाद की कमी या...

Availability of fertilizers in Bihar: बिहार में खाद की उपलब्धता को लेकर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...