आउटसोर्सिंग कम्पनी में बमबाजी, फायरिंग घटना में 6 गिरफ्तार

धनबाद/बाघमारा : बाघमारा के लोयाबाद कनकनी रामावतार खेमका आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को बमबाजी और फायरिंग की घटना में पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वहीं गिरफ्तार एक व्यक्ति के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोली भी बरामद की गयी है.

शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए लोयाबाद थाना प्रभारी मुनमुन मुर्मू ने बताया कि बिना वार्ता के ही रामावतार खेमका आउटसोर्सिंग काम शुरू कराने पहुँची थी, जबकि कपंनी में नियोजन की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा पहले से ही धरना दे रहा था. उन्होंने बताया की आउटसोर्सिंग का काम दहशत फैलाकर कराना चाहते थे इसलिए बमबाजी और गोलीबारी की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बमबाजी और गोलीबारी करने वाले 6 लोगों को घेर कर पकड़ा. हालांकि लोयाबाद थाना प्रभारी ने यह स्पष्ट नहीं बताया कि बमबाजी और गोलीबारी करने वाले कौन थे.

बता दें कि रामावतार खेमका आउटसोर्सिंग में बीते दिन जमकर बमबाजी, फायरिंग की घटना हुई थी. जिससे भगदड़ की स्थिति बन गयी थी. पुलिस के सामने ही बमबारी और फायरिंग की घटना किया गया था. एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी जिसका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट : राजकुमार

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...