नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

PATNA: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू.

election 2 22Scope News
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी

70 वर्षाे में बिहार में पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है. 23 जिले के 68 नगरपालिकाओं में मतदान जारी है. दूसरे चरण के लिए 7088 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें चलंत मतदान केंद्रों की संख्या 286, 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद, 49 नगर पंचायत में शाम 5 बजे तक होगा मतदान. गया जिला के डोभी, फतेहपुर नगर पंचायत में 3 बजे तक मतदान होगा.

दूसरे चरण में कुल 6194826 मतदाता अपने मताधिकार

का प्रयोग करेंगे जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या

32 लाख 60 हजार 259 और महिला मतदाता की संख्या 29 लाख 34 हजार 317 तथा अन्य 250 मतदाता हैं. कुल 1665 पदों के लिए मतदान हो रहा है. जिसमें वार्ड पार्षद पद के लिए 1529, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 68 पद, मुख्य पार्षद पद के लिए 68 सीट हैं.

आरा में मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उधर आरा में दूसरे चरण के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम कुमार ने 227 दंडाधिकारियों की तैनाती की है. आरा नगर निगम समेत तीनों निकायों के वार्डों को 66 सेक्टर में बांटा गया है. साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

संबंधित निकाय क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे से ईवीएम की मॉक पोलिंग का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिए सभी मतदान दल पदाधिकारी और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. नगर निगम में 177 पीसीसीपी, सेक्टर दंडाधिकारी 53, जोनल दंडाधिकारी 18, सुपर जोनल दंडाधिकारी दो, नगर पंचायत कोई पीसीसीपी नौ, सेक्टर दंडाधिकारी सात, जोनल ८ ऐप पर पढ़ें तीन, सुपर जोनल दंडाधिकारी एक, नगर पंचायत गड़हनी में पीसीसीपी आठ, सेक्टर दंडाधिकारी छह, जोनल दंडाधिकारी दो, सुपर जोनल दंडाधिकारी एक की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...