बिहार नगर निकाय चुनाव 2022: दूसरे चरण में 57.17% हुआ मतदान

पटना : बिहार में नगर निकाय चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद,

49 नगर पंचायत में बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. मतगणना 30 दिसंबर को होगी.

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे चरण में

कुल 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें पुरुषों की भागदारी 54.72 प्रतिशत और

महिलाओं की हिस्सेदारी 59.62 प्रतिशत रही.

पटना में सबसे कम हुआ मतदान

उन्होंने कहा सबसे अधिक खगड़िया में वोटिंग हुई, यहां 68.39 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं सबसे कम पटना में मतदान हुआ. राजधानी पटना में 39.17 प्रतिशत वोटिंग हुई. उन्होंने कहा कि बिहार के 23 जिले के 68 नगरपालिकाओं में मतदान हुआ. जिसमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत शामिल है.

election1 22Scope News

नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण में कुल मतदाता 6194826

1665 पदों के लिए कुल मतदान केंद्रों की संख्या 7088 बनाये गये थे. वहीं चलंत मतदान केंद्र की संख्या 286 रही. जहां पर वोटिंग हुई. दूसरे चरण में कुल मतदाता 6194826 रहा, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3260259, महिला मतदाताओं की संख्या 2934317 और अन्य की संख्या 250 रही.

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि वार्ड पार्षद पद 1529, उप मुख्य पार्षद पद 68, मुख्य पार्षद पद 68 पर अभ्यर्थियों की कुल संख्या 11127 रही. उनमें पुरुष प्रत्याशी 5154 और 5973 महिला प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गया.

186 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

मतदान के दौरन 7895 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति थी, और 27148 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हुई थी. इस दौरान 2 लीटर शराब को जब्त किया गया. 643 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. 186 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. 50 वाहनों को जब्त किया गया और कुल 78,110 रुपए जब्त किये गए. मतदान के दौरान कुल 16 शिकायतें मिली. डिजिटल फोटोग्राफी सर्विलांस से मतदाताओं की सत्यापन किया गया. वेबकास्टिंग के जरिए आयोग ने मॉनिटरिंग की.

नगर निकाय चुनाव: 30 दिसंबर को होगी मतगणना

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. नालंदा से छिटपुट घटनाएं सामने आई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले को शांत करा दिया गया. वहीं सारण के मसरक में पैसों के वितरण के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. मतगणना 30 दिसंबर को सुबह 8ः00 बजे से होगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Prince Khan Gang: यूएई नंबर से रंगदारी की धमकी, झारखंड पुलिस...

 धनबाद से रांची तक कारोबारियों को धमकी देने वाला गैंगस्टर प्रिंस खान झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यूएई के वर्चुअल...

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img